
Operation Sindoor:
पहलगाम में आतंकवादी हमले का बदला भारत ने ले लिया है। भारतीय वायुसेना ने बुधवार की सुबह ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 21 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस हमले में भारी संख्या में आतंकवादी मारे गए। भारत ने इस हमले में SCALP क्रूज मिसाइल, हैमर बम का इस्तेमाल किया। आखिर, भारत ने इन दोनों को ही क्यों इस्तेमाल किया? क्या है SCALP क्रूज मिसाइल की खासियत? HAMMER बम कैसे मचाता है तबाही? आइए इन दोनों घातक हथियरों की खासियत और कीमत से आपको रूबरू कराते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन गुरुवार को पुंछ में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेना को पुंछ के सूरनकोट आतंकवादियों के छिपे होने की इन्फर्मेशन मिली है।
एयरस्ट्राइक के बाद लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल के बीच मीटिंग हुई। यह मीटिंग 50 मिनट चली। डोभाल ने बुधवार सुबह भी पीएम मोदी को ऑपरेशन की जानकारी दी थी। संसद में गुरुवार को सर्वदलीय बैठक चल रही है। इसमें सरकार सभी दलों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देगी।
पंजाब के फिरोजपुर में BSF ने बॉर्डर पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। उधर, LoC पर पाकिस्तानी सेना लगातार फायरिंग कर रही है। PAK जवानों ने गुरुवार को भी फायरिंग की। LoC पर बुधवार को हुई फायरिंग में सेना के जवान समेत 14 लोगों की जान गई है। भास्कर रिपोर्टर ने बताया कि 15 लोग की मौत हुई है।
उधर, पंजाब के अमृतसर में बुधवार रात 6 धमाके सुने गए। यह सोनिक बूम था। यह तब सुनाई देता है, जब फाइटर जेट्स ध्वनि की रफ्तार 1225 किमी प्रति घंटे से तेज उड़ता है।
अगले दिन गुरुवार को अमृतसर के 3 गांवों में कई रॉकेट के टुकड़े मिले। पुलिस ने सेना को ये रॉकेट सौंप दिए हैं। भास्कर को एयरफोर्स एक्सपर्ट ने बताया कि ये रॉकेट भारत और पाकिस्तान दोनों सेनाएं इस्तेमाल करती हैं। एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट्स फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया।
भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। PM मोदी ने कहा था कि पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। यह तो होना ही था।
SCALP मिसाइल: सटीक निशाना !!
SCALP एक लॉन्ग-रेंज क्रूज मिसाइल है, जिसे भारत सरकार ने फ्रांस से राफेल डील के तहत खरीदा है। इस मिसाइल की रेंज 500 किमी से अधिक है। वजन करीब 1,300 किग्रा है। यह जमीन के ऊपर उड़ती हुई रडार से बचकर लक्ष्य को भेदती है। टारगेट पर सर्जिकल प्रिसिशन के साथ हमला करती है, जिससे जानमाल की क्षति बहुत ही कम होती है। यह इन्फ्रारेड और जीपीएस नेविगेशन पर काम करती है, जिससे लक्ष्यों को पूरी तरह से नष्ट कर देती है। एक मिसाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 करोड़ रुपये है।
HAMMER बम: बंकरों को नेस्तनाबूद करने वाला !!
हैमर बम भी फ्रांस में ही बना है। इस बम को लड़ाकू विमानों से दागा जाता है। यह GPS, इनर्शियल नेविगेशन और लेजर गाइडेंस से निशाना लगाता है। यह विध्वंसक बम 60 से 70 किमी तक की रेंज में सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह बम भूमिगत बंकरों और सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करने में इस्तेमाल किया जाता है। इसका वजन 125 किग्रा से 1000 किग्रा तक होता है। इस बम को चलती गाड़ियों, बंकर, बिल्डिंग्स जैसे टारगेट्स को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। कीमत की बात करें तो प्रति बम लगभग ₹3-5 करोड़ है।
1971 युद्ध के बाद पहली बार तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया
भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। 1971 युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब तीनों सेनाओं ने एक साथ पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। सेना और एयरफोर्स के अफसरों ने घटना की जानकारी दी।
देश के इतिहास में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी और वायुसेना की महिला अफसरों ने ऑपेरशन की जानकारी दी। आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में बताया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी जानकारी:
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मिशन के दौरान आतंकियों के 9 ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे अभियान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि किसी निर्दोष नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचे, जिसके लिए एजेंसियों से प्राप्त इनपुट्स को बेहद गंभीरता से लिया गया। सवाईनाला कैंप, जो लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख ठिकाना माना जाता था, पहला लक्ष्य था। कर्नल कुरैशी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया।
भारत की अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक रणनीति:
India Pakistan News अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई जैसे प्रमुख देशों को भारतीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत के NSA अजीत डोभाल ने बात की। वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने भारत की कार्रवाई को “नपी-तुली, जिम्मेदार और गैर-उकसाऊ” बताया।
सैन्य ताकत में भारत से कहीं पीछे है पाकिस्तान
India Attack Pakistan: पाकिस्तान अक्सर अपनी सैन्य शक्ति को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन हकीकत यह है कि वह इस मामले में भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद, स्वीडन स्थित प्रमुख थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2024 में भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान की तुलना में करीब 9 गुना अधिक रहा।
भारत सैन्य बल, हथियारों और रक्षा तकनीक पर खर्च के मामले में दुनिया की टॉप 5 सैन्य शक्तियों में शामिल है, जबकि पाकिस्तान इस सूची में काफी पीछे है। यही कारण है कि सैन्य ताकत के मोर्चे पर भारत को चुनौती देना पाकिस्तान के लिए केवल एक खोखला दावा भर है।
Operation Sindoor के 10 फैक्ट्स:
1. बहावलपुर के अहमदपुर ईस्ट में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ निशाने पर: चार हमले बहावलपुर के अहमदपुर ईस्ट में सुभान मस्जिद के पास हुए, जो जैश-ए-मोहम्मद और उसके प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का प्रमुख अड्डा माना जाता है।
2. आतंकी ठिकाने निशाना बने: मुजफ्फराबाद स्थित बिलाल मस्जिद और सुभान मस्जिद जैसे स्थानों पर हमले किए गए, जिनका संबंध आतंकवादी गतिविधियों से बताया गया है। इन हमलों में 8 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
3. सियालकोट, कोटली और मुरीदके सहित कई जगहों पर हमले: डीजी आईएसपीआर ने सियालकोट, मुरीदके, कोटकी लोहारा, शकरगढ़ और कोटली जैसे इलाकों में भी हमलों की पुष्टि की, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई।
4. बालाकोट के बाद दूसरी बड़ी जवाबी कार्रवाई: यह ऑपरेशन 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में भारत की दूसरी बड़ी जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलवामा हमले के बाद हुई बालाकोट स्ट्राइक के छह साल बाद एक बार फिर भारत ने निर्णायक जवाब देकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति स्पष्ट की है।
5. ऑपरेशन में निशाना बनाए गए 9 ठिकानों में से 4 पाकिस्तान के अंदर और 5 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में थे। पाकिस्तान के जिन शहरों में हमले हुए उनमें बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट प्रमुख हैं। हमलों के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन और अन्य सटीक हथियार प्रणालियों का उपयोग किया गया।
6. भारत के 24 मिसाइल हमलों की पुष्टि: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता और आईएसपीआर के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत ने कुल 24 हमले किए हैं, जो विभिन्न प्रकार के हथियारों से किए गए।
7. अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई जैसे प्रमुख देशों को भारतीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी.
8. ऑपरेशन सिंदूर के बाद की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जम्मू संभागीय आयुक्त ने घोषणा की कि जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में आज सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
9. India Strikes Pakistan “ऑपरेशन सिंदूर के सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देर रात तीनों सेनाओं के प्रमुखों से संवाद किया और पूरे हालात की विस्तृत जानकारी ली।
10. भारत की सभी तीन सेनाओं (थल, वायु और नौसेना) ने मिलकर इस संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ न केवल पाक को जवाब है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक क्षमता का भी प्रमाण है। यह स्पष्ट करता है कि अब भारत आतंक को उसकी भाषा में जवाब देने से पीछे नहीं हटता.
आपको क्या लगता है – जो इंडिया ने किया वो सही किया?
आपकी राय हमारे लिए बहुत ज़रूरी है, इसलिए कमेंट करके ज़रूर बताना।
जय हिंद! 🇮🇳